मसूरी विधायक गणेश जोशी के आवास में कुमांऊनी होली गाते होलियारें ने रंग जमाया

https://youtu.be/E9lTssYNuVk
फोटो : मसूरी विधायक गणेश जोशी के आवास में कुमांऊनी होली गाते होलियारें


देहरादून 08 मार्च : होली की एक संध्या पूर्व पर हमारी पहचान रंगमंच संस्था द्वारा मसूरी विधायक गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊंनी होली का आयोजन पारम्परिक वाध्ययंत्रों के माध्यम से किया गया। उन्होनें विभिन्न गीतों के माध्यम से होली की शुभाशीष दी और राज्य के कल्याण की कामना की। 
       विधायक गणेश जोशी ने रंगों के पर्व होली के अवसर पर रंगमंच के होलियारों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने कुमाऊंनी संस्कृति की विरासत को जीवंत रुप दिया है। उन्होंने कहा कि समय के साथ चलना आवश्यक है किन्तु अपनी संस्कृति को संझौये रखना भी हमारा कर्तव्य होना चाहिए। कुमांऊ की होली अत्यधिक प्रसिद्ध है और कुमांऊ में बंसत पंचमी के बाद से ही होली गायन प्रारम्भ हो जाती है। उन्होनें बताया कि होल्यिरी टीम कई स्थानों पर जाकर राज्य की संस्कृति को बढ़ाने का काम करती है। विधायक जोशी ने होलियारों के साथ होली गायी और कई गीतों में नृत्य भी किया। 
        इस अवसर पर विधायक जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी, भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी नेहा जोशी, गोर्खा इंटरनेशनल संजय मल्ल,डीडी जोशी, रवि बिष्ट, हमारी पहचान रंगमंच से कैलाश पाठक, मदन जोशी, गणेश काण्डपाल, पुष्पा बिष्ट, बबीता लोहनी, सुमन, रेखा चौहान, अनुज रोहिला, मंसूर खान, ग्राम प्रधान राजेश मंमगाई, रमेश प्रधान, शुभम थपलियाल आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

नागरिक सुरक्षा गृह मंत्रालय वार्डन सम्मान समारोह 2025 धूम धाम से मनाया

नागरिक सुरक्षा के पुर्व महानिदेशक वरिष्ठ आईपीएस आईजी केवल खुराना का निधन से प्रदेश में शोक की लहर

डीएलएफ फाउंडेशन का महिला सशक्तिकरण के लिए मशरूम खेती में सहयोग: आर्थिक स्वतंत्रता और सतत आजीविका की दिशा में एक कदम

अनिल थापा जी भारतीय गोरखा परिसंघ का राष्ट्रीए उपाध्यक्ष और जोन 4 का अध्यक्ष मनोनीत

भास्कर खुल्बे माननीय प्रधानमन्त्री भारत सरकार श्री नरेन्द्र मोदी जी के सलाहकार नियुक्त उनके छोटे भाई जगदीश चन्द्र खुल्बे उत्तराखंड मुख्यमंत्री के सलाहकार