आज कैबिनेट मंत्री बेठक में लॉकडाउन पर बहस और फैसला


 *आज कैबिनेट मंत्री बेठक में लॉकडाउन पर बहस और फैसला*


देहरादून : केंद्र सरकार ने पूरे राज्य में लॉकडाउन की पैरवी तो नहीं की, लेकिन राज्यों से कहा है कि वे 10 फीसदी से अधिक संक्रमण दर वाले जिलों में लॉकडाउन पर विचार कर सकते हैं। प्रदेश में अधिकतर जिलों में संक्रमण दर 10 फीसदी से अधिक ही है। कोविड कर्फ्यू के बाद भी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार अब सख्त फैसला करने को विवश हो सकती है।दूसरी ओर प्रदेश के कुछ मंत्री अब लॉकडाउन के पक्ष में खुलकर बोल रहे हैं। वन मंत्री हरक सिंह का कहना है कि प्रदेश में हालात सुधर नहीं रहे हैं। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अब सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। हरक सिंह का समर्थन कई और मंत्री भी कर रहे हैं। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल के मुताबिक बुधवार को इस मामले को लेकर बैठक बुलाई गई है। बैठक में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और अन्य मंत्री भी शामिल होंगे। प्रदेश की स्थिति को देखते हुए फैसला किया जाएगा।कोरोना संक्रमण के मामले अब तेजी से बढ़ रहे हैं और इसी हिसाब से स्वास्थ्य विभाग पर दबाव भी बढ़ता जा रहा है। सरकार की परेशानी यह है कि संक्रमण बढ़ने के कारण इंतजाम करना भी मुश्किल होता जा रहा है। पिछली कैबिनेट से पहले भी मंत्रियों की और से लॉकडाउन की पैरवी की गई थी। मुख्यमंत्री ने उस समय कोविड कर्फ्यू पर भरोसा जताया था।

Comments

Popular posts from this blog

नागरिक सुरक्षा गृह मंत्रालय वार्डन सम्मान समारोह 2025 धूम धाम से मनाया

नागरिक सुरक्षा के पुर्व महानिदेशक वरिष्ठ आईपीएस आईजी केवल खुराना का निधन से प्रदेश में शोक की लहर

डीएलएफ फाउंडेशन का महिला सशक्तिकरण के लिए मशरूम खेती में सहयोग: आर्थिक स्वतंत्रता और सतत आजीविका की दिशा में एक कदम

अनिल थापा जी भारतीय गोरखा परिसंघ का राष्ट्रीए उपाध्यक्ष और जोन 4 का अध्यक्ष मनोनीत

भास्कर खुल्बे माननीय प्रधानमन्त्री भारत सरकार श्री नरेन्द्र मोदी जी के सलाहकार नियुक्त उनके छोटे भाई जगदीश चन्द्र खुल्बे उत्तराखंड मुख्यमंत्री के सलाहकार