भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने नेहा जोशी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सांसद राजू बिस्ट को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने 
उत्तराखण्ड की लोकप्रिय नेता माo नेहा जोशी जी
 ( सुपुत्री कैबिनेट मंत्री माo गणेश जोशी जी विधानसभा मसूरी ) को भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया। 




और

 सांसद दार्जिलिंग माo राजू  बिस्ट जी को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया। 





बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं ।


देहरादून 14 जुलाई।
उत्तराखण्ड की नेहा जोशी भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत की गई है। आज नई दिल्ली में जारी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद तेजस्वी सूर्या द्वारा युवा मोर्चा की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में सात उपाध्यक्ष बनाय गए है। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी में तीन राष्ट्रीय महामंत्री, सात मंत्री सहित पांच पदाधिकारियों का चयन किया गया है।
उल्लेखनीय है कि नेहा जोशी वर्ष 2017 से भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी का दायित्व निभा रही है। वह भा0ज0पा0 की राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट के रूप में अनेको राष्ट्रीय चैनलों में भी मजबूती से पार्टी का पक्ष रखने के लिए चर्चित रही है।
नेहा जोशी ने पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में सलाहकार के रूप में 03 वर्ष का वृहद अनुभव प्राप्त किया है। इस दौरान उन्होंने उज्जवला योजना के अन्तर्गत महिला सशक्तिीकरण में रसोई गैस उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
नेहा जोशी ने अपनी उच्च शिक्षा, वाॅशिंगटन विश्वविद्यालय, अमरिका से सामाजिक कार्यो में स्नातकोत्तर की है उनकी प्रारम्भिक शिक्षा देहरादून से जबकि स्नातक की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रहण की है।

भारतीय जनता पार्टी
उत्तराखण्ड

Comments

Popular posts from this blog

नागरिक सुरक्षा गृह मंत्रालय वार्डन सम्मान समारोह 2025 धूम धाम से मनाया

नागरिक सुरक्षा के पुर्व महानिदेशक वरिष्ठ आईपीएस आईजी केवल खुराना का निधन से प्रदेश में शोक की लहर

डीएलएफ फाउंडेशन का महिला सशक्तिकरण के लिए मशरूम खेती में सहयोग: आर्थिक स्वतंत्रता और सतत आजीविका की दिशा में एक कदम

अनिल थापा जी भारतीय गोरखा परिसंघ का राष्ट्रीए उपाध्यक्ष और जोन 4 का अध्यक्ष मनोनीत

भास्कर खुल्बे माननीय प्रधानमन्त्री भारत सरकार श्री नरेन्द्र मोदी जी के सलाहकार नियुक्त उनके छोटे भाई जगदीश चन्द्र खुल्बे उत्तराखंड मुख्यमंत्री के सलाहकार