Posts

Showing posts from December, 2024

श्रुति तिवारी भाजपा हल्द्वानी सोशल मीडिया संयोजक

Image
  हलद्वानी–  उत्तराखण्ड  प्रदेश में  निगम चुनावो को देखते हुए भाजपा की तैयारी तेजी पर है,  इसी कड़ी में भाजपा ने पूरे प्रदेश की सोशल मीडिया टीम की घोषणा कर दी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी निगम में सोशल मीडिया संयोजक की अति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भाजपा के कर्मठ अनुभवी जिम्मेदार श्रुति तिवारी को दी गई हैं तथा उनके साथ दो सह संयोजक राजेश भारद्वाज और सुनील सती शामिल है।   आज सोशल मीडिया का युग है अमेरिका जैसे सुपर पावर देश के प्रेसिडेंट चुनाव में भी सोशल मीडिया का एक बड़ा योगदान दुनिया ने देखा जिसके रहते जीते प्रेसिडेंट ट्रंप ने सोशल मीडिया x के मालिक इलोन मस्क के योगदान को बहुत माना और तारीफ किया। भारत में भी सोशल मीडिया किसी भी चुनाव में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भी इसकी भूमिका की जनहित में नीतियों को प्रसार करने में मदद और चुनाव में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका की तारीफ करते है। श्रुति तिवारी के  हल्द्वानी निगम सोशल मीडिया संयोजक बनने से भाजपा ने अपनी जीत की बढ़त की ओर एक मजबूत कदम उठा लिया है ।

*CM धामी के निर्देश के बाद राज्य में नकली दवाओं के खिलाफ अभियान तेज* *01 साल में 862 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 02 कंपनियों के लाइसेंस निरस्त, 05 कंपनियों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज*

Image
 *CM  धामी के निर्देश के बाद राज्य में नकली दवाओं के खिलाफ अभियान तेज* *01 साल में 862 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 02 कंपनियों के लाइसेंस निरस्त, 05 कंपनियों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज* - *देहरादून के सहसपुर में फूड लाइसेंस की आड़ में दवा बना रही फैक्ट्री पकड़ी, 03 आरोपी गिरफ्तार, 02 फरार* - *नकली या सबस्टैंडर्ड  दवा निर्माताओं के खिलाफ होगी कठोर कारवाई:- डॉ आर राजेश कुमार* देहरादून। खाद्य संरक्षा और औषधि नियंत्रण प्रशासन इन दिनों प्रदेश भर में अवैध ड्रग और नकली दवाओं के खिलाफ छापेमार अभियान चला रहा है। विभाग ने इसके तहत पिछले एक साल में 862 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर सैंपल भी एकत्रित किये। 52 सैंपलों की जांच चल रही है। दो कंपनियों के लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है और पांच कंपनियों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज करने की सिफारिश की गयी है। स्वास्थ्य सचिव/आयुक्त खाद्य संरक्षा और औषधि नियंत्रण प्रशासन डा. आर. राजेश कुमार ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत के निर्देश पर राज्य में अवैध ड्रग और नकली दवाओं के खिलाफ अभियान लगातार जारी...